उत्तराखंड: बोरे में मिला महिला का शव, पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो मिला शव, हत्या की आशंका–

by | Aug 31, 2023 | रुड़की, हत्या | 0 comments

किराए का मकान छोड़कर दंपति बोरा छोड़कर टेंपो से हुआ फरार, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम–

रुड़की: लंढौरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बोरे में महिला का शव बरामद हुआ है। जबकि बोरे को वहीं छोड़कर किराए के मकान में रह रहा दंपति फरार हो गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बोरा खोला तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का शव खून से सना हुआ था, उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लंढौरा में एक दंपति पिछले लगभग चार महिने से किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। दंपति ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दंपति कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इसे देख आसपास की महिलाएं भी वहां पहुंच गई। वहां एक बोरा पड़ा था, जिस पर खून लगा दिखा तो महिलाओं को शक हुआ।

देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना समीप ही थाने को दी। मौके पर पहुंचे मंगलौर सीओ बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी व पुलिस टीम ने बोरे को खुलवा कर देखा। जिसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। जबकि महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!