निरीक्षण: मुख्यमंत्री ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, हालातों का लिया जायजा–

by | Sep 2, 2023 | आपदा, चमोली, राजकाज | 0 comments

सीएम ने कहा, बरसात थमने पर शीघ्र शुरू किया जाएगा पुननिर्माण कार्य, आपदा पर केंद्र सरकार से भी करेंगे बात–

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जनपद में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वेक्षण करते हुए हालातों का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण के बाद ग्वालदम में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली, देवाल तथा ग्वालदम का आज एरियल सर्वे किया गया है।

अनेक स्थानों पर भूस्खलन, जमीन व मकान धंसने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। परिसंपत्तियों व फसलों का भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस विषय पर केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे है। बरसात समाप्त होने पर जल्द ही पुनर्निर्माण व मरम्मत संबधी कार्य शुरू किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट व थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी उनके साथ मौजूद थे।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख थराली कविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नंदू बहुगुणा सहित एसएसबी के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार, डिप्टी कमांडेंट आमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, उप जिलाधिकारी रविंद्र ज्वांठा, सीएमओ डा. राजीव शर्मा, तहसीलदार प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!