चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हुए कई खेल आयोजन–

by | Nov 3, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्रीन सोल्जर व क्रिकेट में पर्पल पैंथर जीते

गोपेश्वर: राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालकों की वॉलीबाल और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। वॉलीबाल में ग्रीन सोल्जर और पर्पल पैंथर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ग्रीन सोल्जर ने 2-3 अंक से जीत हासिल की।

वहीं येलो बॉयज और पर्पल पैंथर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें पहले खेलते हुए यलो बॉयज ने 130 रन बनाए। जवाब में पर्पल पैंथर ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पर्पल पैंथर की ओर से सचिन ने 37 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ममता करपवाण, खेल संचालक प्रदीप रावत, आशीष, हेमा नयाल, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

बृहस्पतिवार को राजकीय नर्सिंग कॉलेज चमोली की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग डॉ. हिमानी वैष्णव और रिटायर्ड विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने किया था। प्रतियोगिता में 170 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं को चार ग्रुप ग्रीन हाउस, पर्पल पैंथर, येलो हाउस और ब्लू हाउस में विभाजित किया गया है।

पहले दिन आयोजित प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में नवीन-खुशबू प्रथम और अभिषेक-आयशा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 200 मीटर दौड़ में रचित-ईशा प्रथम तथा आयुष-नेहा कालूरा ने दूसरा स्थान पाया। रिले रेस में ग्रीन हाउस प्रथम और ब्लू हाउस द्वितीय, लंबी कूद में तम्मना प्रथम व गुंजन द्वितीय, गोला फेंक में आशु सेनी- दीपशिखा प्रथम तथा आशुतोष- आकांक्षा द्वितीय स्थान पर रहे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!