गोपेश्वर नगर में 14 नवंबर से शुरू होगी रामलीला, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जारी किया प्रोमो–

by | Nov 11, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

आधुनिक और नई तकनीक का होगा रामलीला मंचन में भरपूर इस्तेमाल, तैयारियों में जुटे रामसेवक–

गोपेश्वर: संयुक्त रामलीला मंच की ओर से गोपेश्वर नगर में इस बार 14 नवंबर से रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। रामसेवक मंचन की तैयारियों में जुट गए है। शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने रामलीला का प्रोमो जारी किया। सीडीओ ने कहा कि नई तकनीक के प्रयोग से संयुक्त रामलीला मंच रामलीला के मंचन को नया आयाम दे रही है।

उन्होंने कहा कि रामलीला के आयोजन से नवोदित कलाकारों को मंच मिलता है, और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से रुबरु होते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि संयुक्त रामलीला मंच की ओर से पिछले लंबे समय से प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर मंच के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, प्रबंधक राजकुमार तिवारी, हेमंत दरमोड़ा, हरीश भट्ट, हर्षवर्द्धन मैठाणी, जगदीश पोखरियाल, अजय लिंगवाल, देवेंद्र गौड़, रिया, अमृता, खुशी नौटियाल, शांति भूषण, प्रकाश नेगी आदि मौजूद रहे। बता दें कि गोपेश्वर में आयोजित होने वाली रामलीला को देखने के लिए बछेर, मंडल, ​घिघराण, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी आदि क्षेत्रों से लोग वाहनों से पहुंचते हैं। रामलीला मंचन के बीच-बीच में लोकगायकों की ओर से अपनी प्रस्तुतियां भी दी जाती हैं। इस वर्ष रामलीला के भव्य आयोजन की उम्मीद है।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!