मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग–
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा योजना बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। यह बैठक राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के साथ ही समस्त सांसदगण व अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
