चमोली: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव मतदाता सम्मेलन में जुटे नए मतदाता–

by | Jan 25, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में आयोजित हुआ सम्मेलन, गढ़वाल सांसद हुए शामिल–

गोपेश्वर। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद चमोली की तीनों विधासभाओं में नव मतदाता सम्मेलन सम्पन्न हुए। बदरीनाथ विधानसभा में का नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम गोपेश्वर राजकीय इंटर काॅलेज गोपेश्वर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को वर्चुवल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबो​धित किया। प्रधानमंत्री ने नव मतदाताओं से कहा कि आपका हर वोट देश में स्थाई सरकार दे सकता है और स्थाई सरकार देश को मजबूत बनाने में अत्यंत आवश्यक है। आज देश दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। देश के प्रति विदेशी लोगों की सोच बदली है। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रुप में उप​स्थित गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आज का छात्र हर सामाजिक गतिवि​धियों में जागरुक है और लोकतंत्र में जागरुकता बहुत जरुरी है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को जानकारी होनी चाहिए कि देश सही दिशा में ले जाना है। इसके लिऐ कौन हमारा नेता होना चाहिए ये जो हमारे भविष्य को सुरक्षित कर सके। हमारा नेता ऐसा होना चाहिए जो हमारे सपनों की गारंटी ले, अपने वोट से भ्रष्टाचार में डूबे नेताओं को स्वच्छ लोकतंत्र व्यवस्था में से बाहर कर स्वच्छ छवि के नेतृत्व को चुनना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत को मजबूत बनाने और विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी नव मतदाताओं के ऊपर है। आज देश ने भौतिक और सामाजिक रूप से विकास तो किया ही है साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी भारत पूरी दुनिया में अध्यात्म का केंद्र बना है। ये सब तब हुआ जब आपके एक एक वोट ने शसक्त सरकार बनाई।

सम्मेलन में मौजूद सांसद तीरथ सिंह रावत व अन्य पार्टी पदा​धिकारी-

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला सहप्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक व युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणउी सदस्य संदीप रावत, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेंद्र ममगाईं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, भाजपा जिला कार्यलय प्रभारी विनोद कनवासी, पुर्व प्रमुख दशोली व भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत बिष्ट, महेन्द्र नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सद्स्यबिक्रम बर्तवाल, जिला अनूसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अमित कुमार मैंडी,गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राणा, दशोली मंडल अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल, पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, गोपेश्वर मंडल महामंत्री उमेश भट्ट,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, पीपल कोटी मंडल महामंत्री दीपक पंत, युवा मोर्चा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,अध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी बिष्ट महामंत्री आरती रावत सोशियल मीडिया प्रभारी शान्ति पंवार, मंडल मंत्री संतोषी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संजय कुमार ने किया।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!