चमोली: जिला पंचायत चमोली का बजट हुआ पास, वर्ष 2024-25 के लिए 65 करोड़ 64 लाख रुपये का रखा बजट–

by | Feb 12, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिला पंचायत की समितियों की बैठक भी हुई आयोजित, जल जीवन मिशन पर हुई चर्चा–

गोपेश्वर। जिला पंचायत चमोली की सोमवार को जल प्रबंधन, ​शिक्षा, स्वास्थ्य अैर नियोजन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए संभावित बजट पास हुआ। समिति की सहमति पर जिला पंचायत का 65 करोड़ 64 लाख का बजट पास किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सबसे पहले जल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसमें जल जीवन मिशन के कार्यों पर चर्चा हुई।


नियोजन समिति की ​बैठक में बजट पर चर्चा करतीं जिपं अध्यक्ष रजनी भंडारी व सदस्यगण-

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सूरज सैलानी और विक्रम बर्त्वाल ने जल जीवन मिशन के कार्य में सुधार लाने की बात कही। नियोजन समिति की बैठक में जिला पंचायत के आय-व्यय और बजट पर चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष की सहमति के बाद 65 करोड़ 64 लाख रुपये का बजट पास हुआ, जबकि गत वर्ष 61.62 लाख का बजट पास हुआ था। इस मौके पर अवतार पुंडीर, कृष्णा सिंह, अनूप चंद्र, देवी जोशी, भागीरथी देवी, मंजू देवी, डीपीआरओ राजेंद्र गुंजियाल, वित्तीय परामर्शदाता शैलेंद्र बुटोला के साथ ही जिला पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!