नामांकन: भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद–

by | Feb 15, 2024 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

महेंद्र भट्ट ने रिटर्निंग अ​धिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया दा​खिल, कई भाजपा नेता भी रहे मौजूद–

देहरादून: राज्यसभा निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने विधानसभा में अपना नामांकन दा​खिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री अजेय, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के साथ ही कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!