चमोली: बर्फ के आगोश में नीती घाटी के गांव, फरकिया गांव से आगे नहीं जा पाए–

by | Mar 11, 2024 | चमोली, मौसम | 0 comments

नीती गांव बर्फ से ढका, मलारी में अभी भी जमीं है दो फीट बर्फ, बर्फ काटने में जुटा बीआरओ–

जोशीमठ (चमोली): सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में इस वर्ष हुई भारी बर्फबारी से गांव के गांव बर्फ से ढके हैं। फरकिया गांव से आगे मलारी-नीती हाईवे भी बर्फ से ढका हुआ है। नीती घाटी के जनप्रतिनि​धि बर्फ का जायजा लेने नीती गांव जा रहे थे, लेकिन वे भी फरकिया गांव से आगे नहीं जा पाए। नीती घाटी से लौटी टीम ने अपनी आपबीती सुनाई।

कागा गांव के ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह राणा, डॉ. पुष्यंत पाल और डॉ. बिष्ट जी ने बताया कि सीमा क्षेत्र का अंतिम गांव नीती बर्फ से ढका हुआ है। वे घाटी में बर्फबारी से हुए नुकसान का निरीक्षण करने घाटी के गांवों में जा रहे थे, लेकिन फरकिया गांव से वापस लौट आए हैं। फरकिया गांव से आगे नीती मार्ग पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। मलारी में भी अभी करीब दो फीट तक बर्फ जमीं है। बीआरओ मलारी हाईवे पर लगातार बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। मलारी तक वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है।

मलारी-नीती हाईवे पर भी फरकिया गांव तक वाहनों की आवाजाही हो रही है, इससे आगे हाईवे पर बर्फ जमी है। फरकिया गांव से आगे हाईवे पर बर्फ जमीं है। जिससे नीती गांव तक वाहन नहीं जा पा रहे हैं। बीआरओ की ओर से यहां बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। काली मंदिर और भापकुंड के पास हाईवे पर ग्लेशियर पसरे हुए हैं। ग्लेशियरों को काटकर बीआरओ द्वारा हाईवे को खोल दिया गया है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!