संघर्ष के दौर में स्वार्थ की राजनीति करने वाले छोड़ रहे पार्टी का साथ: विकास जुगरान–

by | Mar 17, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

राजेंद्र भंडारी के भाजपा ज्वाइन करने पर कांग्रेस पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं में उबाल, कहा, स्वार्थ की राजनीति से नहींं होगा जनता का भला–

गोपेश्वर (चमोली): बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा ज्वाइन करने से कांग्रेस पदा​धिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस छोड़ भाजपा खेमे में जा रहे नेताओं को कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिये इस समय जहां कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही पार्टी के मजबूत सिपाही संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी में अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिये काम कर रहे कई नेता पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष के समय ही सच्चे और अच्छे सिपहियों की परख होती है।

विकास जुगरान ने कहा कि कांग्रेस की ओर से गढवाल संसदीय सीट पर निर्विवाद, स्वच्छ छवि और मृदृभाषी गणेश गोदियाल को प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में उतार है। संघर्षों के दौर में पार्टी से सम्मान पा चुके नेताओं का जहां प्रत्याशी की जीत के लिए सहयोग कर कार्यकर्ताओं में जोश भरना था। वहीं कुछ नेता अपने निजी र्स्वाथों के चलते पार्टी के दिए सम्मान को नजर अंदाज कर पाला बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत के आम लोगों की पार्टी है, ऐसे में स्वार्थ की राजनीति करने वालों के पाला बदलने से पार्टी प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से राज्य में चयनित प्रत्याशियों के साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है। पार्टी उत्तराखंड के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!