गोपेश्वर। चमोली जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर भरत सिंह रावत तथा सचिव पद पर संदीप सिंह रावत विजय हुए हैं। अध्यक्ष पद पर भरत सिंह रावत को 79 मतों में से अधिकतम 56 मत पढ़े तथा मदन मिश्रा को 22 मत पड़े तथा सचिव पद पर संदीप सिंह रावत को 54 मत एवं प्रतिद्वंदी नीलम सिंह नेगी को 25 मत पढ़े इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह रावत निर्विरोध चुने गए सह सचिव पद पर वीरेंद्र सिंह अस्वाल निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह रावत निर्विरोध चुने गए तथा इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर हरेंद्र सिंह नेगी गीता बिष्ट समीर थर्मन महेंद्र सिंह रावत विनोद प्रसाद भट्ट इस मौके पर जिला चमोली बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री मनवर सिंह सजवाण, प्रकाश सिंह रावत सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं दिलबर सिंह फर्स्वाण मौजूद थे। बार संघ में चुनाव संपन्न होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बार संघ की विभिन्न मांगों पर चर्चा की और मांगों को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्घता जताई।
भरत सिंह चमोली जिला बार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित, अन्य पदों पर भी हुआ निर्वाचन–
by laxmi Purohit | Aug 28, 2021 | चमोली, चुनाव | 0 comments

Latest News
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...
लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...
गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...
स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
