महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया उद्घाटन, लोकसभा चुनाव पर किया मंथन–
नंदप्रयाग(चमोली): लोकसभा चुनाव को देखते हुए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग में कांग्रेस कार्यालय का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर प्रचार अभियान तेज करने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं ने आपसी मेलजोल के साथ संगठित होकर जन-जन तक पहुंचने का निर्णय लिया। कांग्रेस महिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने रिब्बन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया गया।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य चंद्रशेखर पल्लव, पूर्व पीसीसी सदस्य अनिल कठैत, ब्लॉक/नगर अध्यक्ष नरेंद्र कठैत, सामाजिक कार्यकर्ता व मंगरौली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, राजेंद्र मैखुरी, पंकज बहुगुणा, सुमन सजवाण, प्रेम कठैत, प्रेम लाल भारती, राकेश कुमार मैठाणी, पृथ्वी सिंह रौतेला, वृजमोहन आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव पर मंथन किया।