हादसा: यात्रियों से भरा ट्रैवलर पहाड़ी से टकराया, तीन यात्री हुए घायल–

by | May 19, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

यहां ऊपर से चट्टान तो नीचे बह रही अलकनंदा, नीचे की तरफ गिरता वाहन तो हो सकता था बड़ाहादसा–

गोपेश्वर (चमोली): बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात को करीब साढ़े नौ बजे चमोली बाजार से करीब 200 मीटर की दूरी पर तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम जा रहा टेंपो ट्रेवलर पहाड़ी से टकरा गया। इसमें अहमदाबाद के 18 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें से तीन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया है। सूचना पर चमोली कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि वाहन में 18 यात्री सवार थे जिसमें पिनाक (44) पुत्र रोहित, अमरीशबिशा पुत्र ठाकुर लाल, पुष्पा पत्नी केशव लाल, निवासी अहमदाबाद को चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी सुरक्षित हैं। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। यात्री पीपलकोटी जा रहे थे जहां पहले से उनके होटल बुक थे। सुरक्षित यात्रियों को अन्य वाहनों की मदद से पीलपकोटी भेज दिया गया। वाहन चालक संजू निवासी मंडी हिमाचल ने बताया कि ब्रेक फेल होने पर उसने वाहन को पहाड़ी से कटरा दिया जिससे वह हाईवे पर पलट गया।

श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे थे। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां ऊपर से चट्टान और नीचे से अलकनंदा बह रही है, यदि वाहन नीचे की तरफ गिरता तो बढ़ा हादसा हो सकता था।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!