चमोली: बस और बोलेरो वाहन की हुई जबरदस्त ​भिडंत, दोनों चालकों के हाथ फ्रैक्चर–

by | Jun 29, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

रुद्रप्रयाग निवासी बोलेरो चालक व बस चालक को जिला अस्पताल में किया भर्ती, कुछ देर तक यातायात भी रुका–

जोशीमठ: कोतवाली जोशीमठ के अंतर्गत मारवाड़ी पुलिस चौकी और​विष्णुप्रयाग के बीच एक बोलेरो वाहन और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वाहनों की टक्कर से बदरीनाथ हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों का जाम भी लगा रहा।

बाद में पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात को सामान्य किया। इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन चालक उत्तम कुमार पुत्र कुंदन लाल, निवासी रुद्रप्रयाग घायल हुए हैं, जबकि बस चालक मेघ सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी लंबगांव, टिहरी गढ़वाल का हाथ फ्रैक्चर हुआ है।

बोलेरो में सवार राजो देवी पत्नी राजेंद्र पंत, निवासी खेकड़ा, बागपत, यश कौ​शिक पुत्र मनोज कौ​शिक, सुरेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह और मोहित पुत्र राजकुमार, निवासी सभी बागपत चोटिल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। दोनों चालकों के हाथ में फ्रैक्चर है, उनको जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर किया गया है।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!