बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में बना उत्साह, धाम में मौसम बना सुहावना–
बदरीनाथ: चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह बना हुआ है। बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या आठ लाख के पार पहुंच गई है।
शनिवार को बदरीनाथ धाम में 9394 यात्री पहुंचे, जबकि इससे पहले तक धाम में हर दिन 13 से 14 हजार यात्री पहुंच रहे थे। अभी तक बदरीनाथ धाम के दर्शन करने वाले कुल यात्रियों की संख्या 8,08544 पहुंच गई है। बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू हुए डेढ माह हुआ है और यात्रियों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंच गया है।
हालांकि अब धाम में यात्रियों की संख्या कम होने लग गई है। बरसात शुरू होने पर यह संख्या और भी कम हो सकती है। वहीं हेमकुुंड साहिब में अब तक एक लाख 19 हजार 232 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। शनिवार को यहां 2212 श्रद्धालु पहुंचे हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ में मौसम सुहावना बना हुआ है। तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर माणा गांव की सैर पर भी पहुंच रहे हैं।


