जय मां नंदा: सिद्धपीठ कुरुड़ से 23 अगस्त को कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

by | Aug 22, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

बंड क्षेत्र के नंदाभक्त डोली लेने के लिए सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर पहुंचे, नंदा लोकजात मेले में रही लोकगीतों की धूम–

नंदानगर: उत्साह, उमंग और आस्था के बीच 23 अगस्त को अपराह्न 4 बजे मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से दशेाली, बधाण और बंड क्षेत्र की मां नंदा कैलाश के लिए विदा हो जाएगी। मां नंदा से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को कुरुड़ मंदिर में दिनभर भक्तों का आना लगा रहा। नंदा भक्तों ने अपनी आराध्य देवी को श्रृंगार सामग्री और ककड़ी, मुंगरी भेंट की। विभिन्न पड़ावोें से होते हुए 10 सितंबर नंदा अष्टमी को मां की डोली कैलाश के लिए विदा होगी।

बंड क्षेत्र के नंदा भक्त बृहस्पतिवार को मां नंदा की डोली को ले जाने के लिए कुरुड़ मंदिर में पहुंच गए हैं। बंड क्षेत्र मां नंदा समिति के अध्यक्ष अनिल जोशी, सचिव सावन पारस, प्रदीप नेगी, दीपक, अजय भंडारी और सुधीर हटवाल ने बताया कि मां की डोली अपराह्न चार बजे कैलाश के लिए विदा होगी। नंदा मंदिर के निकट ही तीन दिवसीय मां नंदा लोकलात मेले का आयोजन भी चल रहा है। मेले में क्षेत्र की महिला मंगल दल की महिलाओं को स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

मेले के मुख्य अतिथि कथावाचक डॉ. शंभू प्रसाद पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता दौलत सिंह, पूर्व प्रमुख कर्ण सिंह, हरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, राजेंद्र प्रसाद चमोला, हीरा देवी, बुदुली देवी, रेखा, संध्या देवराड़ी, हीरा सिंह, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे। मेले का संचालन प्रकाश गौड़ ने किया।

Latest News

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
error: Content is protected !!