इन शिक्षकों को शेल्यूट– शिक्षा अधिकारियों ने भी की तारीफ, अपनी परवाह किए बिना राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने में जुटे शिक्षक–

by | Sep 5, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

 

गोपेश्वर। लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए वे अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना राष्ट्रीय अभियान को दूर तक तलक ले जाने में अभी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये कोई और नहीं चमोली जनपद के शिक्षक हैं। शिक्षक जनपद की सीमाओं पर स्थापित बै‌रियर पर पंजीकरण कार्य से लेकर क्वारंटीन सेंटर, दवाईयों के वितरण व कोरोना वैक्सीनेशन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चमोली में स्कूलों में पठन-पाठन के साथ ही दो शिक्षक और एक लिपिक पिछले चार महिनों से कोरोना टीकाकरण अभियान में जुटे हुए हैं। इसके अलावा ये शिक्षक बीएलओ का कार्य भी बेहतर ढंग से निभा रहे हैं। घर-घर में मतदाता सूची का सत्यापन कार्य कर रहे हैं। इन शिक्षकों के कार्यों की चारों ओर सराहना हो रही है। आदर्श प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर गांव के गणित विषय के शिक्षक उपेंद्र बिष्ट, नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के विज्ञान शिक्षक अजय कपरुवाण और आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर के क्लर्क सुशील मैखुरी बीते 20 मई से कोरोना टीकाकरण अभियान के संचालन में जुटे हुए हैं। इससे अतिरिक्त समय मिलने पर शिक्षक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं भी ले रहे हैं। शिक्षक उपेंद्र बिष्ट, अजय कपरुवाण और सुशील मैखुरी बीएलओ भी हैं। रविवार को विद्यालय अवकाश होने के चलते वे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य कर रहे हैं। शिक्षक अजय कपरूवाण का कहना है कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। हम सभी राष्ट्रहित में अपनी भागेदारी निभा रहे हैं। आम लोगों को भी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भागेदारी निभानी चाहिए। शिक्षा अधिकारियों ने भी इन शिक्षकों की तारीफ की है। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!