चमोली: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से 19 गांवों में बनेंगी सड़कें–

by | Feb 24, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

पढ़ें किस विकास खंड को मिली कितनी सड़कें, गांवों को यातायात से जोड़ने की कवायद हुई शुरू–

गोपेश्वर, 24 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत चमोली जनपद के 19 ग्राम पंचायतों को यातायात से जोड़ा जाएगा। इसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किए हैं। डीएम ने इन प्रस्तावों को लोनिवि व पीएमजीएसवाई से भी परीक्षण करवाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना को लेकर बैठक ली। डीएम ने सभी विभागों को प्रस्तावित योजनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रस्तावों की पुनरावृत्ति न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया ने बताया कि योजना के तहत 19 सड़कें प्रस्तावित की गई हैं।

जिसमें दशोली विकासखंड में चार, पोखरी में एक, कर्णप्रयाग में दो, गैरसैंण में तीन, नंदानगर में दो, नारायणबगड़ में एक, थराली में चार और देवाल में दो सड़कें शामिल हैं। इससे 19 गांवों को यातायात से जोड़ा जाएगा। डीएम ने इन प्रस्तावों का लोनिवि और पीएमजीएसवाई से भी परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!