गोपेश्वर: इंजीनियर डे पर बुधवार को चमोली जनपद के इंजीनियर्स ने महान अभियंता और भारत रत्न प्राप्त मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के जन्मदिन पर उन्हें याद कर उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर में आयोजित गोष्ठी में इंजीनियर विश्वेसरैया के कार्यों से सीख लेने पर जोर दिया गया। इंजीनियरर्स ने कहा कि देश के विकास में विश्वेसरेया द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता रविप्रकाश वासव, धनीराम शाह, निखिलेश मल्ल, सचिन अशोक, शिवम मित्तल, आशीष थपलियाल, प्रेम सिंह राणा आदि ने विचार व्यक्त किए। आज भी मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रुप में भी जाना जाता है। अपने समय के बहुत बड़े इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता के रूप में देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत ही नहीं, वरन् विश्व की महान् प्रतिभाओं में गिना जाता है। भारत में अभियंता दिवस प्रतिवर्ष 15 सितंबर को मनाया जाता है।
आधुनिक भारत के विश्वकर्मा इंजीनियर सम्राट विश्वेसरैया को जन्मदिन पर किया याद–
by laxmi Purohit | Sep 15, 2021 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

Latest News
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनिधियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...
