चमोली: सुसाइड नोट छोड़कर फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवती, पुलिस ने शुरू की जांच–

by | Apr 1, 2025 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

अपने जीजा और दीदी के साथ रहती थी मृतका सुषमा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, देर शाम को हुआ दाह संस्कार–

गोपेश्वर, 01 अप्रैल 2025: मंगलवार को एक युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम को पैतृक घाट पर मृतका का गमगीन माहौल में मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मंगलवार को दोपहर में 12 बजकर 40 मिनट पर गोपेश्वर थाना पुलिस को कंट्रोल रुम से गोपेश्वर नगर क्षेत्र के सुभाषनगर में एक युवती फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है। बताया गया कि मृतका सुषमा (25) पुत्री रघुवीर, ग्राम सणकोट, नारायणबगड़, हाल निवासी सुभाषनगर में अपनी बहिन-जीजाजी के साथ रह रही थी।

वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मंगलवार को उसकी दीदी गांव गई थी, जबकि जीजाजी विद्यालय में शिक्षक हैं, वे स्कूल गए थे। बताया कि मृतका सुबह मंदिर भी गई थी और खाना भी उसी ने बनाया। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!