मुख्यमंत्री धामी पहुंच रहे गोपेश्वर, लेंगे अधिकारियों की बैठक, लेंगे विकास योजनाओं की जानकारी–

by | Sep 18, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

  गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली जनपद कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे आगामी 23 सितंबर को गोपेश्वर पहुंचेंगे और अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास योजनाओं के लोकापर्ण एवं शिलान्यास के लिए निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनको भी इसमें शामिल किया जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण हेतु वन भूमि हंस्तातरण के जो प्रस्ताव लंबित है उनको शीघ्र पूरा करें। जो नही हो सकते है उसका स्पष्ट कारण सहित रिपोर्ट उपलब्ध करें। कहा कि अनावश्यक रूप से कोई भी प्रकरण विभागीय स्तर पर लंबित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी कोई समस्या जिसका समाधान शासन स्तर से होना है उसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीर चन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम सहित कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन आदि विभिन्न विभागीय योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान भी ऋण वितरण किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट आज ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, डीएफओ आशुतोष सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सीएमओ केके अग्रवाल सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे। प्रसाशन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में भी जुट गया है।  

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!