विडंबना: चुनाव संपन्न तो कराएंगे, पर अपना ग्राम प्रधान नहीं चुन पाएंगे–

by | Jul 17, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्मिकों के लिए मतदान की व्यवस्था न होने पर शिक्षक संघ नाराज–

गोपेश्वर, 17 जुलाई 2025: ये भी एक अजीव विडंबना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्मिक चुनाव संपन्न तो कराएंगे, पर अपना ग्राम प्रधान नहीं चुन पाएंगे। हम ये इसलिए कह रहे हैं कि कार्मिकों के लिए अभी तक मतदान की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे राजकीय और प्राथमिक शिक्षक संघ के पदा​धिकारियों में जबरदस्त आक्रोश है। कार्मिकों ने अपना ये आक्रोश जिला निर्वाचन विभाग के सम्मुख भी जाहिर किया है।

राजकीय शिक्षक संघ के पदा​धिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट को मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। जिसमें जनपद अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और जनपदीय महामंत्री प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में नियुक्त शिक्षक/कार्मिकों के मतदान हेतु कोई व्यवस्था नहीं की गई है जबकि हमारे संविधान का अनुच्छेद 326 भारत के समस्त नागरिकों को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान करता है। इसलिए सभी मतदान कर्मियों को भी अपने-अपने मत देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। कहा कि जनपद के करीब 10000 कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस मामले में आक्रोश जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर नेगी ने कहा कि सभी कार्मिकों को संबंधित पोलिंग बूथों पर मतदान की व्यवस्था की जानी चाहिए। ऐसा संभव न हो तो कार्मिकों के लिए पोस्टल वैलेट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन अधिकारियों के सम्मुख अपनी मांग रखी गई। सभी कार्मिकों को मतदान करने का अधिकार दिया जाए।

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!