पीपलकोटी। बेघर हुए हाट गांव के ग्रामीण शुक्रवार को रोते बिलखते टीएचडीसी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वे टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक के आवास परिसर में पहुंचे। वे निदेशक के कमरे तक भी गए। उन्होंने गांव को तहस-नहस करने वाले अधिकारियों को मौके पर ही खरी-खरी सुनाई। ग्रामीणों का कहना है कि टीएचडीसी और प्रशासन ने उन्हें संभलने का मौका भी नहीं दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद हटवाल के साथ ही आंदोलन में पहुंची महिलाएं अपने उजड़े गांव को देखकर कई बार अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। अधिशासी निदेशके आवास परिसर में क्षेत्र के भूमियाल देवता, नृसिंह देवता, नाग देवता व अन्य देवी-देवताओं ने ग्रामीणों पर अवतरित होकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन और टीएचडीसी के साथ हुई वार्ता में निर्णय लिया गया था कि तीन अक्तूबर को ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही मकानों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा, लेकिन उनकी नहीं सुनीं गई। बल पूर्वक उन्हें घरों से खदेड़कर उनके घरों को तोड़ दिया गया। कहा गया कि अब चार अक्टूबर को गोपेश्वर में जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
रोते-बिलखते टीएचडीसी के द्वार पर पहुंचे परियोजना प्रभावित, देवताओं ने दिलाया न्याय का भरोसा–
by laxmi Purohit | Sep 24, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
