चमाेली: बड़ा लाचाक निकला ये चतुरा–

by | Aug 1, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

अपने गांव से 20 किलोमीटर दूर दूसरे क्षेत्र से जीतकर आया क्षेत्र पंचायत सदस्य, पढ़ें पूरी खबर–

नारायणबगड़, 01 अगस्त 2025: छात्र जीवन से ही उसने हारना नहीं सीखा। सक्रिय राजनीति में आया तो अपने गांव की क्षेत्र पंचायत की सीट महिला के लिए आर​क्षित हो गई। तब अपने गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर दूसरे के क्षेत्र में जाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत गया।

जी हां, यहां बात हो रही है चमोली में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे मनमोहन सिंह चतुरा की। वर्ष 2006 में पीजी कॉलेज गोपेश्वर में छात्र संघ अध्यक्ष रहे मनमोहन चतुरा के क्षेत्र चौंडा में क्षेत्र पंचायत की सीट महिला आरक्षित होने पर उन्होंने अपने गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर क्षेत्र पंचायत थाला बैनोली से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। मनमोहन ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।

मनमोहन सिंह चतुरा वर्तमान में अपने परिवार के साथ गोपेश्वर में निवास करते हैं, लेकिन क्षेत्र की हर समस्या के लिए वे संघर्ष करते हैं। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन करना हो, चाहे जिला​धिकारी से मिलना हो, वे अकेले ही सबसे आगे रहते हैं।

उनके इसी जज्बे को देखते हुए थाला बैनोली क्षेत्र की जनता ने उन्हें सर आंखों पर बैठाया और जीत का जात पहनाया। मनमोहन चतुरा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा संघर्ष जारी रहेगा।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!