ऋषिकेश एम्स परिसर में चप्पे-चप्पे पर एसपीजी और पुलिसकर्मी हुए तैनात, पढें क्या रहेगा प्रधानमंत्री मोदी का शेड्यूल–

by | Oct 6, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध कर ली गई है। एम्स परिसर को प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए अभैद किले में तब्दील कर दिया गया है। बुधवार को दिनभर पुलिस से लेकर शासन के आला अधिकारी एम्स परिसर में व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंत्रियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा‌ लिया। एम्स ऋषिकेश में आईजी अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी और पुलिसकर्मियों को चौकस और पूरी तरह से सर्तक रहने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम से तीन घंटे पहले पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएंगे। ड्यूटी के दौरान किसी भी सुरक्षा कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकते। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार और डीआईजी सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके ने अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को होटल, धर्मशाला, लॉज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में सघन जांच और बाहरी लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। 

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!