स्वीकृति के बाद भी चौनघाट इंटर कॉलेज में शुरू नहीं हुआ एनसीसी डिवीजन, शिक्षकों के पद भी रिक्त, आंदोलन के मूड़ में अभिभावक–

by | Oct 7, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

घाट/चमोली। घाट विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। विद्यालय का अपना भवन भी नहीं है। अभिलेखों में विद्यालय में एनसीसी डिवीजन की स्वीकृति तो है, लेकिन इसका संचालन नहीं हो रहा है। अब अभिभावकों ने विद्यालय की समस्या को लेकर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। इस संबंध में तहसीलदार के  माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया है। समाजसेवी आचार्य पंंडित शंभू प्रसाद पांडे, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष देवेंद्र सिंंह, पूर्व ग्राम प्रधान घूनी कुंवर राम व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट का उच्चीकरण वर्ष 2017 में हो गया था। लेकिन आज तक विद्यालय का अपना भवन निर्मित नहीं हो पाया है, जिससे पठन-पाठन पुराने जूनियर हाई स्कूल के भवन पर ही संचालित हो रहा है। आज तक इंटर कॉलेज के लिए भवन की स्वीकृति तक नहीं मिली है। वर्तमान में विद्यालय में 435 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पांच प्रवक्ता के पद तथा एलटी में  दो शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं।  एक प्रशासनिक का पद व एक कनिष्ठ सहायक का पद भी रिक्त चल रहा है। कहा गया कि अभिलेखों में विद्यालय में एनसीसी स्वीकृत है, लेकिन इसका संचालन नहीं हो रहा है। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र विद्यालय की समस्याओं का‌ निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।। अभिभावकों व जनप्रतिनि‌धियों ने शिक्षा‌ विभाग व पुलिस प्रशासन को भी अल्टीमेटम भेजा है। 

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!