कहा कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीन ठीक करें या बदलकर नई लगाएं, औली को सुविधा संपन्न बनाएं, पढ़ें पूरी खबर–
औली (चमोली), 17 जनवरी 2026: औली के अस्तित्व को बचाने की लड़ाईलड़ रहे स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को एसडीएम आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे। एसडीएम ने उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और संबंधित विभागों से शीघ्र मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, मगर आंदोलनकारी नहीं माने। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। औली में रात को तापमान माइनेस में जा रहा है, बावजूद इसके औली में स्थानीरयलोगाें का धरना प्रदर्शन जारी है।
औली में लंबे समय से कृत्रिम बर्फ बनाने की स्नो गन व स्नो मेकिंग मशीनों के साथ ही करोड़ों की मशीनें शोपीस बनीं हैं। लेकिन इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। औली में धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ के सम्मुख आंदोलनकारियों ने कहा कि औली में बर्फ बनाने की मशीन को तुरंत ठीक कराया जाए, यदि वह बर्फ बनाने में सक्षम नहीं है तो नई मशीन लगायी जाए।
आइस स्केटिंग रिंग को शीघ्र संचालित कराया जाए। ताकि यहां पर खेल प्रशिक्षण व खेल गतिविधियों को आयोजित कराया जा सके। ज्योतिर्मठ-औली रोपवे लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे पर्यटकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे तकनीकी सर्वे कराकर चालू कराया जाए। औली पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंंह भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, अतुल सती, वैभव सकलानी, विवेक पंवार, संतोष कुंवर आदि ने आंदालन को अपना समर्थन दिया।


