औली के अ​स्तित्व की लड़ाई लड़ रहे आंदोलनकारियों ने नहीं मानी एसडीएम की बात, बैरंग लौटाया–

by | Jan 17, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कहा कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीन ठीक करें या बदलकर नई लगाएं, औली को सुविधा संपन्न बनाएं, पढ़ें पूरी खबर–

औली (चमोली), 17 जनवरी 2026: औली के अ​स्तित्व को बचाने की लड़ाईलड़ रहे स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को एसडीएम आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे। एसडीएम ने उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और संबं​धित विभागों से शीघ्र मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, मगर आंदोलनकारी नहीं माने। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। औली में रात को तापमान माइनेस में जा रहा है, बावजूद इसके औली में स्थानीरयलोगाें का धरना प्रदर्शन जारी है।

औली में लंबे समय से कृत्रिम बर्फ बनाने की स्नो गन व स्नो मेकिंग मशीनों के साथ ही करोड़ों की मशीनें शोपीस बनीं हैं। लेकिन इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। औली में धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ के सम्मुख आंदोलनकारियों ने कहा कि औली में बर्फ बनाने की मशीन को तुरंत ठीक कराया जाए, यदि वह बर्फ बनाने में सक्षम नहीं है तो नई मशीन लगायी जाए।

आइस स्केटिंग रिंग को शीघ्र संचालित कराया जाए। ताकि यहां पर खेल प्रशिक्षण व खेल गतिविधियों को आयोजित कराया जा सके। ज्योतिर्मठ-औली रोपवे लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे पर्यटकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे तकनीकी सर्वे कराकर चालू कराया जाए। औली पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंंह भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, अतुल सती, वैभव सकलानी, विवेक पंवार, संतोष कुंवर आदि ने आंदालन को अपना समर्थन दिया।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!