चमाेली: राष्ट्रीय स्कीइंग में सबसे आगे चल रही हिमाचल प्रदेश की टीम–

by | Feb 14, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

हिमाचल के ​खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीते, दूसरे दिन सेना और हिमाचल की टीमों का रहा दबदबा–

औली (चमाेली), 14 फरवरी 2026: नेशनल स्कीइंग चैंपियन​शिप में दूसरे दिन शनिवार को भी हिमाचल प्रदेश के साथ ही सेना के ​खिलाड़ी छाए रहे। हिमाचल की टीम तीन गोल्ड मैडल के साथ अब तक नौ पदक अपने नाम कर चुकी है।

दूसरे दिन पुरुष वर्ग में सेना और महिला वर्ग में हिमाचल की टीमों ने पदक हासिल किए। पांच प्रतियोगिताओं में हिमाचल की टीम ने दो स्वर्ण, दो कांस्य और दो रजत पदक जीते, जबकि एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक वह पहले ही दिन जीत चुके हैं।

सेना की पुरुष टीम ने दूसरे दिन दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। तीसरे नंबर पर जम्मू कश्मीर ने एक स्वर्ण जीता। जबकि चौथे नंबर पर रहते हुए उत्तराखंड ने एकमात्र कांस्य पदक जीता है।

चैंपियन​शिप के दूसरे दिन आठ नंबर टावर से जायंट सलालम पुरुष वर्ग में 45, स्नो बोर्ड पुरुष वर्ग में 32, महिला वर्ग में चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं दस नंबर टावर के पास से स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता हुई, जिसके पुरुष वर्ग में 25 और महिला वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रविवार को चैंपियन​शिप का समापन हो जाएगा।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!