चमोली: मां अनसूया के दर्शन कर रो पड़ी ध्या​णियां, ठेली गांव से विदा लेकर सेम डुंगरा गांव पहुंची मां अनसूया की रथ यात्रा–

by | Mar 6, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

अक्टूबर महिने से गांव-गांव भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दे रहीं माता अनसूया, भक्तों ने किया फूल मालाओं से स्वागत–

गोपेश्वर, 06 मार्च 2026: खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डोली यात्रा अब फरस्वाणफाट क्षेत्र में पहुंच गई है। शुक्रवार को माता की डोली ठेली गांव पहुंची। यहां अपने भक्तों के सानिध्य में रहने के बाद डोली यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सेम डुंगरा गांव पहुंच गई है। इस दौरान अपनी माता से विदा लेते हुए ध्या​णियां रो पड़ी। भक्तों ने अपनी आराध्य देवी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

ठेली गांव में मां अनसूया के साथ ही अन्य देव निशानों की मुख्य आचार्य पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने विशेष पूजाएं आयोजित हुई। ग्रामीणों ने मां डोली को अर्घ्य अर्पित किया और मनौतियां मांगी।

रथ यात्रा लाटू देवता मंदिर में भी पहुंची यहां भूमियाल देवता और लाटू देवता के दर्शन करने के बाद डोली गांव में पहुंची। इस दौरान मुख्य आचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने मां अनसूया और लाटू देवता की पूजाएं संपन्न की। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष विरेंद्र नेगी ने बताया कि यात्रा ठेली गांव से मजोठी, लासी, सेम डुंगरा गांव पहुंचेगी।

इस मौके पर पुजारी राकेश तिवारी, बुद्धि बल्लभ त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, वृजमोहन, सौरभ, सूरज, प्रशांत बिष्ट, मदन नेगी, ढोल वादक गौरव दास और संतोष मौजूद रहे।

error: Content is protected !!