दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

by | Oct 30, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा–

जोशीमठ (चमोली), 30 अक्टूबर 2026: बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधाराहेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में है।

ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शवों को सड़क तक लाने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। शुरुआती दौर में हेलीकॉप्टर की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। बताया जा रहा है कि तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से देश के प्रथम गांव माणा भी घूमने गए थे। इसके बाद वे सहस्त्रधारा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं

ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टरों की इससे पहले केदारनाथ मंदिर के पास और सेरसीहेलीपैड के निकट सड़क पर क्रैश लैंडिंग हो चुकी है। कुछ दिन पहले इसी कंपनी के हेलीकॉप्टर की टिहरी जिले के चंबा के पास आपातकालीन लैंडिंग भी कराई गई थी।

Latest News

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
error: Content is protected !!