दैवी आपदा से त्रस्त है थराली ब्लॉक, विकास कार्य नहीं बढ़ रहे आगे, वर्कऑडर से कराएं ढाई लाख तक के कार्य–
गोपेश्वर, 23 मार्च 2026: विकास खंड थराली ने विगत सालों में कई दैवी आपदा झेली हैं। मगर विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। सोमवार को थराली विकास खंड के ज्येष्ठ उपप्रमुख नवनीत रावत के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्येष्ठ उपप्रमुख नवनीत रावत ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि विकास खंड के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत निधियों के कार्य वर्कऑडर के माध्यम से कराए जाएं। कहा कि विकास खंड दैवी आपदा से त्रस्त है। क्षेत्र पंचायत के कार्य अन्य विकास खंडों में वर्कऑडर के माध्यम से कराए जा रहे हैं, मगर थराली में क्षेत्र पंचायत निधि के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मांग उठाई कि ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि के दो लाख पचास हजार रुपये तक के कार्यों को वर्कऑडर के माध्यम से कराया जाए।

इस मौके पर पूनम देवी, दीपिका देवी, सुमन देवराड़ी, मुन्नी देवी, बबीता देवी, पार्वती देवी, नीलम देवी, मंगला देवी, सुनीता देवी, हेमा जोशी, विरेंद्र सिंह, जयराम, राजेश चौहान, नवनीत रावत, कुंवर सिंंह, दयाकृष्ण देवराड़ी आदि मौजूद रहे।


