चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

by | Apr 11, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया–

गोपेश्वर, 11 अप्रैल 2026: चमोेली जनपद में मौसम सामान्य नहीं हो पा रहा है। दो दिनों तक चटख धूप ​खिलने के बाद शनिवार को फिर मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल ​घिर गए। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। गोपेश्वर में कुछ देर तक ओलावृ​ष्टि भी हुई।

गोपेश्वर नगर में तेज हवा चलने से पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक भारी भरकम पेड़सड़क पर गिर गया। जिस जगह पर पेड़ गिरा वहीं पर दुकानों के खोखे भी हैं। यदि पेड़थोड़ादायीं तरफ गिरता तो भारी नुकसान हो सकता था। हालांकि पेड़ गिरने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस प्रशासन की ओर से पेड़ को हटाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।

इधर, बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। गोपेश्वर और आस-पास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, तेज हवा चलने से नंदानगर के राजबगठी गांव में दो गौशाला की छत उड़ गई। इसके अलावा कई जगह पर पेड़ टूट गए हैं।

इससे लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा से महेंद्र सिंह और जितेंद्र रावत की गौशाला के छत की टिन हवा में उड़ गई।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!