प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

by | Apr 19, 2026 | चमोली, चारधाम | 0 comments

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा–

गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रविवार को पीपलकोटी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रभारी मंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बदरीनाथ धाम सहित प्रमुख पड़ावों पर पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सुधारीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही वैकल्पिक मार्गों की स्थिति पर भी समीक्षा करते हुए उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा, एसडीएम चमोली राजकुमार पांडे, एसीएमओ डॉ. वैभव कृष्णा और आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!