जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले–
चमोली। प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आई हैं। कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। चमोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कर्मचारी संगठन से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन विसंगति, नियमितिकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल आरंभ कर दी गई है। उन्होंने हड़ताल के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
आंबनगाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आंबनबाड़ी केंद्र पर ताला लगाकर सभी धरना प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। साथ ही पोषण ट्रेकर पर भी काम नहीं किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानेदय राज्य सरकार से 140 रुपये प्रति दिन करने व केंद्र को 150 प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजने, सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये देने, कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक से न जोड़ने, सुपरवाइजर पद पर हर साल वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, सेवानिवृत्त की उम्र 62 साल करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष कश्मीरा देवी, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू सती, उपाध्यक्ष उमा चंदोला, सरिता, अनिता बिष्ट, विजया रावत, सरला नेगी, दीपा, लक्ष्मी, माधुरी, सरस्वती, कस्तूरा देवी, रुकमा देवी, मनोरमा, माला देवी, कांति देवी, सरोजनी देवी, पुष्पा, ममता, महेशी, विमला देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, धनेश्वरी देवी सहित कई कार्यत्रियांमाैजूद रहीं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर लिया जागए और इसे अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल लिया जाएगा।

