स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

by | May 18, 2026 | चमोली, जागरुकता, पर्यावरण | 0 comments

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा —

गोपेश्वर, 18 मई 2026: पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के बेस कैंप भुलकणा क्षेत्र में रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अभियान के तहत भुलकणा क्षेत्र, सड़क मार्ग तथा केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सेंचुरी वन क्षेत्र में फैले प्लास्टिक और अन्य कूड़े को एकत्रित किया गया।

स्वच्छता अभियान में प्रदीप सिंह रमोला, जगदीश सिंह नेगी, अब्बल रमोला, सुंदर राणा, सुरजीत नेगी, दर्शन सिंह रमोला, पंकज रमोला, दीपक रमोला, शुभम नेगी, अभिषेक रमोला, संदीप रमोला, राहुल, आशीष, गोलू, संतोष सहित कई युवाओं ने श्रमदान किया। अभियान के दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया।

एकत्रित प्लास्टिक कूड़े को जिला पंचायत गोपेश्वर, चमोली को भेजा गया, जहां उसका विधिवत निस्तारण किया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि पर्वतीय और धार्मिक क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक प्रदीप सिंह रमोला ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए प्रत्येक महीने इस तरह का सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यात्रा मार्गों और धार्मिक स्थलों पर प्लास्टिक व अन्य कूड़ा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!