चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

by | May 21, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित आश्वासन–

पीपलकोटी, 21 मई 2026: जंगल में आग बुझाने गए फायर वाचर की मौत पर वन विभाग ने प्रभावित परिवार को वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को आउटसोर्स से कुशल श्रमिक के रुप में नौकरी देने का लि​खित आश्वासन दिया है।

वन विभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये बीमा, चार लाख रुपये आपदा मद, एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष और 15 लाख रुपये एक दिन का वन कर्मियों का वेतन दिया जाएगा। कुछ धनरा​शि 30 लाख रुपये दी जाएगी और मृतक की पत्नी को कुशल श्रमिक के रुप में आउटसोर्स पर नौकरी दी जाएगी। जिसके बाद लोग शांत हुए।

बृहस्पतिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह करीब सात बजे राजेंद्र सिंह का शव खाई में मिला। एसडीआरएफ की टीम शव को लेकर बिरही में बदरीनाथ हाईव पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, राज्य आंदोलनकारी केके डिमरी व स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर डीएफओ का घेराव किया। उन्होंने प्रभावित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। इस पर डीएफओ ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रभावित परिवार को वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को आउटसोर्स से कुशल श्रमिक के रुप में नौकरी देने का लि​खित आश्वासन दिया है।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!