चमोली जिला पंचायत में रार, दिनभर चलता रहा पत्रकार वार्ता का दौर, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया खंडन–

by | Oct 26, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। 23 अक्टूबर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर विभिन्न योजनाओं में वित्तीय अनियमितता के सा‌थ ही विवेकाधीन कोष, नंदा देवी राजजात और कोरोना काल में वि‌त्तीय अनियमितता के साथ ही उनके पति पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के जिला पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए थे। जिस पर मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने अलग-अलग पत्रकार वार्ता आयोजित कर उपाध्यक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन किया। अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में सभी सदस्यों के क्षेत्रों में समान रूप से सामग्री का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पिछले डेढ़ साल से उनके देहरादून स्थित भवन पर किराए पर रहते हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक किराए का भुगतान नहीं किया है। फरवरी 2020 को उनका किरायानामा का अनुबंध भी समाप्त हो गया है। अब वे किराया देने के बजाय उन पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष की ओर से नियोजन समिति की बैठकों में न बुलाए जाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वे समिति के सदस्य ही नहीं हैं तो उनका बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। इधर, कांग्रेस समर्थि‌त जिला पंचायत सदस्यों ने भी पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अध्यक्ष पर बेबुनियादी आरोप लगा रहे हैं। 2012-13 में य‌दि नंदा राजजात यात्रा के कायों में घोटाला हुआ है तो चमोली के दो दो आईएएस अधिकारियों ने अध्यक्ष को क्लीन चिट कैसे दी। उपाध्यक्ष भाजपा का मोहरा बनकर रह गए हैं। जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, लक्ष्मण सिंह आदि ने कहा कि शीघ्र जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि हमारे देहरादून स्थित आवास पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत पिछले डेढ़ साल से बिना किराया दिए रह रहे हैं। उनसे किराया मांगा गया तो उन्होंने एक साल पुरानी ऑडियो क्लिप वायरल कर दी। मेरी ओर से उपाध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष की ओर से यह सारा खेल मेरे को कमजोर करने के लिए खेला जा रहा है। मुझे जनता का समर्थन हासिल है। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!