प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं–
ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत गांवों/वाइब्रेंट विलेज में खेलों को बढ़ावा देने सहित अन्य उद्देश्यों को लेकर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
जिला प्रशासन और खेल विभाग चमोली की ओर से नीती, गमशाली, बाम्पा, फरकिया गांवों के लिए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं की नींबू चम्मच दौड़ में 69 ने प्रतिभाग किया, इसमें गमशाली की ऊषा प्रथम, फरकिया की इंदु रावत द्वितीय और गमशाली की नर्मदा तृतीय स्थान पर रही। तीन टांग दौड़ में महिलाओं की 13 जोड़ियों ने प्रतिभाग किया, इसमें फरकिया की कमला देवी व रोशनी देवी प्रथम, नीती की संगीता देवी व रंचना देवी द्वितीय और फरकिया की जयंती देवी व विमला देवी तृतीय स्थान पर रहे। रस्सी कूद में गमशाली की यशोदा देवी, फरकिया की दिव्या रावत व कमला देवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा कस्सी के फाइनल में फरकिया ने नीती को पराजित किया।

बालिका वर्ग की रस्सी कदू में फरकिया की सृष्टि प्रथम, निशा द्वितीय व ममता तृतीय स्थान पर रही। तीन टांग दौड़ में फरकिया की भावना व रिया प्रथम, सृष्टि व निशा द्वितीय और बाम्पा की हंसी व भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नीबू-चम्मच दौड़ में फरकिया की भावना प्रथम, सुकन्या द्वितीय व बाम्पा की श्रेया पाल तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि आईटीबीपी के असिस्टैंड कमांडेंट विगनेश्वरकुमार, इंस्पेक्टर गजेंद्र राणा, एसआई नीरज ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था आईटीबीपी की ओर से की गई थी। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह, खेल विभाग के एनएस नेगी, उत्तम सिंह, ताजबर सिंह, ओम प्रकाश, किर्ति लाल, गौरा देवी संगठन अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, स्वास्थ्य विभाग से डॅा. नीवन, नरसिंग अधिकारी देवेंद्र सिंह, एएनम विजया देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन जयदीप सिंह झिंक्वाण ने किया।

