निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

by | Jul 12, 2026 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित–

गोपेश्वर, 12 जुलाई 2026: चमोली जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 84 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम में अधिवक्ता भरत सिंह रावत ने लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपना नेतृत्व बरकरार रखा।

बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर उपाध्यक्ष के रूप में रैजा चौधरी, सचिव पद पर मनवर सिंह सजवाण तथा सहसचिव पद पर चंद्रशेखर नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी के लिए आठ सदस्यों का भी चयन किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बार भवन में खुशी का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, किशन सिंह फरस्वाण, मनोज भट्ट, दिलवर फरस्वाण, रितेश बगवाड़ी, सत्यप्रकाश सती और संदीप फरस्वाण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!