केदारनाथ विधायक को अपमान करने की कौन रचता है साजिश, कांग्रेस में गुस्सा —

by | Nov 4, 2021 | रूद्रप्रयाग, समस्या | 0 comments

उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा- राज्य सरकार करे मामले की जांच–देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि छोटी दीवाली के त्यौहार के दिन मुख्यमंत्री के केदारना‌थ दौरे के दौरान केदारनाथ विधायक मनोज रावत को पुलिस उच्च अधिकारियों का फोन गया और उन्होंने विधायक मनोज रावत से कहा कि वे तुरंत मुख्यमंत्री और तीर्थ पुरोहितों की बैठक के लिए केदारनाथ चले आइए, हम आपको लेने के लिए विशेष विमान भेज रहे हैं, परंतु विशेष विमान तो छोड़िए, विधायक की करोड़ों हेलीपैड पर खड़े रहने के बावजूद उन्हें साधारण हेली भी नहीं मिला, जिससे केदारनाथ विधायक वहाँ न पहुंच पाए। इसका भरसक प्रयास किया गया, लगातार अधिकारियों को फोन करने के बावजूद किसी ने रिस्पांस नहीं किया। प्रशासन के द्वारा हर बार यही किया जाता है, जब जब प्रधानमंत्री मोदी का दौरा होता है तो केदारनाथ विधायक का अपमान करने की साजिश रची जाती है। इस तरह का रवैया सरकार की तानाशाही की ओर इंगित करता है विपक्ष के विधायकों का अपमान करना तो जैसे इस डबल इंजन और प्रचंड बहुमत की सरकार की आदत सी हो गई हैउत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए राज्य सरकार से इस घटना की जांच की अपेक्षा की है द सोनी ने कहा की एक तो प्रशासन की तरफ से सादर आमंत्रण विधायक केदारनाथ को भेजा जाता है वहीं दूसरी ओर इस तरह से घंटों इंतजार करवा कर और फोन का जवाब ना दे कर लानत मलामत की जाती है जोकि अत्यंत निंदनीय है। दसोनी ने कहा यदि मुख्यमंत्री जी स्वयं संवेदनशील है तो इस मामले की तह तक जाकर जो भी इस तरह के षड्यंत्र में सम्मिलित अधिकारी है उसे दंडित करें।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!