चमोली में ‌शिक्षा विभाग ने 26 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे–

by | Dec 1, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

गोपेश्वर। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा के आयोजन की तैयारी में जुट गया है। उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा वर्ष 2021-22 की तैयारियों को लेकर परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत, पेयजल, शौचायल, फर्नीचर इत्यादि व्यवस्थाओं की भंलीभांति जांच कर ली जाए। जहां पर कोई कमी है समय रहते उसको दूर करें। इस दौरान प्रस्तावित नए परीक्षा केन्द्रों की भौगोलिक परिस्थितियों एवं मानकों पर चर्चा हुई। जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंण्डारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2021-22 में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 112 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए 111 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इस वर्ष 6002 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 3083 छात्र तथा 2919 छात्राएं है। इण्टरमीडिएट परीक्षा में 3124 छात्र तथा 3171 छात्राओं सहित कुल 6295 विद्यार्थी शामिल होगे। जिले में 26 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अतिसंवेदन शील में कोई भी परीक्षा केन्द्र नही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शिक्षा अधिकारियों को सभी केंद्रों का भली भांति निरीक्षण कर परीक्षा से पूर्व व्यवस्थाएं चाक चौबंध करने क निर्देश दिए हैं। 

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!