गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के मेड़ ठेली गांव के ग्रामीणों के सब्र का बंध टूट गया, ग्रामीणों ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कार्यालयों में जाकर शीघ्र सड़क के लिए कटे मुआवजे की मांग की। कहा कि यदि शीघ्र मुआवजा नहीं दिया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान रोशन के नेतृत्व में ग्रामीण विभागीय अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों को सड़क के लिए भूमि देने का आग्रह किया। अपने गांवों तक गाड़ी पहुंच जाने से उत्साहित ग्रामीणों ने खुशी-खुशी अपने खेत सड़क निर्माण के लिए दे दिए, लेकिन आज तक ग्रामीणों को कटे खेतों का मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिससे वे अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों को सुचाारु रखने के साथ ही मुआवजा वितरण में भी उदासीन बने हुए हैं। हर बार अधिकारी बजट का रोना रोते रहते हैं। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार को चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट परिसर से लेकर लोनिवि के कार्यालय तक आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई है।
सड़क तो काट ली, अब खेतों का मुआवजा कौन देगा सरकार, ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों को घेरा–
by laxmi Purohit | Jul 20, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...
विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...
15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...
नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...
सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके डिमरी...
