चमोली जनपद के निजमुला घाटी में ग्रामीणों के मकानों की छतें उड़ीं, रातभर अफरा-तफरी में रहे ग्रामीण– गोपेश्वर। शनिवार रात को निजमुला घाटी के पाण गांव में आंधी-तूफान से ग्रामीणों के मकानों की छतें उड़ गई, जबकि विद्युत लाइन भी टूट गई, जिससे बिजली सप्लाई ठप पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मध्य रात्रि से वे सो नहीं पाए हैं। सूचना मिलते ही रविवार को राजस्व विभाग की टीम प्रभावित गांव में भेज दी गई है, टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। शनिवार को मौसम सामान्य होने के बावजूद भी रात करीब एक बजे निजमुला घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंधी-तूफान हुआ। करीब आधा घंटे तक चले तूफान से गंगा सिंह के आवासीय मकान की छत उड़ गई, जबकि हिम्मत सिंह, भीम सिंह, कमला देवी, ज्ञान सिंह, सबर सिंह, भरत सिंह, खीम सिंह, देव सिंह, बसंती देवी, कैलाश सिंह, मंगल सिंह, मोहन सिंह, चंद्र सिंह, दरवान सिंह और नंदन सिंह की छानियां क्षतिग्रस्त हो गई। गांव में सप्लाई हो रही बिजली के करंटयुक्त तार भी टूट गए। क्षेत्र में शनिवार को देर शाम भी बर्फबारी हुई, जिससे मौसम ठंडक भरा हो गया था, जिसे देखते हुए ग्रामीण जल्दी ही अपने घरों में दुबक गए थे, लेकिन आंधी-तूफान होने पर ग्रामीण रातभर अफरा-तफरी में रहे।
घरों में सो रखे थे ग्रामीण, मध्य रात्रि को आंधी-तूफान से उड़ गई घरों की छत–
by laxmi Purohit | Dec 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...
चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–
मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश...
यज्ञ के लिए अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...
सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋषिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

