राजा सगर क्रिकेट क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट–

by | Dec 25, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

मंडल घाटी में आयोजित राजा सगर क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न, 32 टीमों ने किया प्रतिभाग–  

गोपेश्वर। पिछले एक माह से मंडल घाटी में चल रहे राजा सगर क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया है। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच राजा सगर क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट की ट्राफी अपने नाम की। गोपीनाथ इलेवन की टीम को हराकर राजा सगर की टीम ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर दिया। आयोजन मंडल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को 25000 रुपये और ट्रॉफी भेंट की। जबकि उपविजेता रही गोपीनाथ इलेवन की टीम को 11000 रुपये नगद और ट्रॉफी भेंट की गई।

सकलेश्वर मंदिर के समीप अस्थाई खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जनपद की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को राजा सगर क्रिकेट क्लब और गोपीनाथ इलेवन की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। राजा सगर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने पहुंची गोपीनाथ इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 80 रन पर सिमट गई। मेन ऑफ द मैच योगंबर रावत और मेन ऑफ द सिरीज दलवीर सिंह रहे। विजेता टीम के खिलाड़ियों को कांग्रेस के युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट और नगर पालिका सभासद प्रियंका बिष्ट ने ट्रॉफी और 25000 की नगद धनराशि भेंट की। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद किमोठी, सामाजिक कार्यकर्ता/सचिव सतेंद्र सिंह रावत, हरीश रावत, अंशु बजवाल, सूरज किमोठी, महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अनिल रावत, गौरव रावत, विपिन कंडारी, सत्यपाल सिंह रावत, सतेंद्र सिंह रावत, धनेश्वरी देवी, माइकल आदि मौजूद थे। टूर्नामेंट के समापन के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। विभिन्न खिलाड़ियों, सहयोगियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। यह टूर्नामेंट ओलंपियन मनीष रावत के सहयोग से आयोजित किया गया था। 

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!