कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया–

by | Jan 12, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

अन्य पार्टियों से तालमेल बैठाने और कांग्रेस की भ्रष्टाचार के विरोध में चल रही लड़ाई को कमजोर करने का लगाया आरोप– 

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। उन्होंने किशोर उपाध्याय को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय जी उत्तराखंड के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भ्रष्ट भाजपा सरकार से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं।  प्रशासन की बदहाली से लोगों में व्यापक रोष है। भाजपा नेतृत्व में चौतरफा कुशासन और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह हम में से प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि हम चुनौती के लिए उठें और उत्तराखंड देवभूमि की सेवा करें। दुख की बात है कि आप (किशोर उपाध्याय) भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के साथ एक दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाते रहे हैं, हमारी इस लड़ाई को कमजोर करने में लगे हुए हैं। आपको व्यक्तिगत रूप से दी गई चेतावनी के बावजूद, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए आपका आचरण थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसलिए आपको पार्टी के सभी पदों से हटा दिया जाता है। आगे की कार्रवाई लंबित है। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!