चमोलीः 5000 का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे–

by | Mar 19, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments


गोपेश्वरः ग्यारह माह पहले हत्या के आरोप में मुकदमा झेल रहे पोखरी के बिनगढ़ गांव के अरविंद नेगी को पुलिस ने शनिवार को बिनगढ़ गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी पर पुलिस ने 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। मामला 19 अप्रैल 2021 का है। कर्णप्रयाग निवासी रजिया सिद्दकी ने कर्णप्रयाग कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि तत्समय 16 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे राजेंद्र कुमार निवासी गांधी नगर कर्णप्रयाग और अरविंद नेगी, निवासी पोखरी उनके बेटे रिजवान सिद्दकी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। उसके बाद रिजवान घर नहीं आया।

19 अप्रैल को रिजवान का शव कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में बरामद हुआ। तहरीर में रजिया ने राजेंद्र और अरविंद नेगी पर अपने बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद राजेंद्र को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अरविंद नेगी फरार हो गया। उसका कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की। कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आरोपी की ढूंढखोज के लिए एक टीम का गठन भी किया गया।

टीम द्वारा शनिवार को मिली सूचना पर अरविंद नेगी को ‌बिनगढ़ गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पोखरी ध्वजवीर सिंह, उपनिरीक्षक चित्रगुप्त, अमित नौटियाल, आरक्षी नीतीश कुमार, मनोज, दिग्पाल, सुरेंद्र शामिल थे। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी थी। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!