उत्तराखंडः कांग्रेस के इस विधायक ने आज ली विधानसभा सदस्य की शपथ–

by | Mar 29, 2022 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

  
—  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कांग्रेस के किच्छा विधानसभा से विधायक तिलकराज बेहड़ को विधानसभा सदस्य के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

बता दें कि कांग्रेस के विधायक तिलकराज बेहड़ स्वास्थ्य खराब होने के कारण सदन में शपथ नहीं ले पाए थे, आज सत्र के पहले दिन सदन में प्रवेश करने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उन्हें अपने कार्यालय कक्ष में शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक सुमित हृदयेश, भुवन कापड़ी सहित अन्य विधायकगण मौजूद रहे। अभी विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। 

error: Content is protected !!