देहरादूनः उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा में इस बार उत्तरकाशी जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री यमुनोत्री और पुरोला की सीटों पर जीत दर्ज करने वाले विधायकों ने पहली बार विधानसभा सदन की शोभा बढ़ाई। जब उत्तराखंड में पहले आम चुनाव हुए तो, तब ऐसा नजारा कई विधानसभाओं से देखने को मिला था, लेकिन उत्तरकाशी जिले से इस बार 2002 की जैसी तस्वीर दिखाई दी।
गंगोत्री सीट से सुरेश चौहान पहली बार विधायक बने हैं। यमुनोत्री से भी निर्दलीय संजय डोभाल जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे और पुरोला सीट से भाजपा के ही दुर्गेशपाल ने भी जीत हासिल कर विधायक बने। ये विधायक पहली बार विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा बने। उनके चेहरे पर साफ तौर पर कौतुहल देखा जा रहा था, वह वरिष्ठ विधायकों की बातों पर और उनके हाव भाव पर नजर गड़ाए हुए थे, जिले के तीनों विधायकों के लिये यह किसी नई क्लासरूम में उपस्थित होने जैसा था।


