बदरीनाथ धाम भी जाएंगे, अधिकारियों के साथ करेंगे बदरीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक–
चमोलीः मुख्य सचिव डा. एसएस संधु बृहस्पतिवार को हेमकुंड साहिब और घांघरिया का हवाई निरीक्षण करेंगे। अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर हेमकुंड साहिब का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे सुबह दस से ग्यारह बजे तक हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट से पुलना पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे मुख्य सचिव बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।


